दुकान में घुसकर हजारों की नगदी ले उड़ा चोर, सीसीटीवी की मदद से चढ़ा पुलिस के हत्थे

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी। दुकान में धावा बोलने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चारी गई रकम बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुंट साहिब रोपवे का उल्लेख करने पर जताया आभार

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के ओडल सैण निवासी मनोज सिंह की बांघाट रोड पर स्थित दुकान में घुसकर चोर ने 10 हज़ार चोरी कर लिए थे। पीड़ित की सतपुली थाने में दर्ज शिकायत पर पुलिस ने जांच कर 24 घंटे में चोरी का खुलासा करते हुए बड़ेथ गांव निवासी मनीष नेगी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश

थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी ने बताया कि सीसीटीवी से आरोपी की शिनाख्त कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश पर जेल भेज दिया गया है।

Ad_RCHMCT