हल्द्वानी में नाले में बहे युवक का इतने दिन बाद मिला शव

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में चार दिन पहले बारिश से उफनाए देवखड़ी नाले में बहे आकाश का शव लालकुआं क्षेत्र के जयपुर बीसा में मिला है। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बीती 11 जुलाई को हुई भारी बारिश के चलते देवखड़ी नाला पूरे उफान पर आ गया था। इसी दौरान बाइक से घर जा रहा आकाश नामक युवक नाले के तेज बहाव में बह गया। दूसरे दिन उसकी बाइक नाले से बरामद हो गई जबकि उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया। उसकी तलाशी के लिए जगह-जगह ढूंढ खोज भी की गई लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। रविवार को भी पूरे दिन देवखड़ी नाले में बहे युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

 प्रशासन के नेतृत्व में सिंचाई विभाग, जल संस्थान, एनडीआरएफ और फायर विभाग द्वारा पहले चरण में एसबीआई बैंक के पास से मुखानी तक और दूसरे चरण में मुखानी से सुशीला तिवारी के पास क्रियाशाला तक नहर के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर की सहायता से सर्च अभियान चलाया गया। इसके बाद मुखानी तक एनडीआरफ और फायर की टीमों में सर्च अभियान चलाया। 

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

इसके बाद मुखानी और क्रियाशाला क्षेत्र के नहर कवरिंग के सभी हेड खुलवाए गए और ऑक्सीजन सिलेंडर की सपोर्ट के साथ सर्च टीम को उतारा गया। वही अंडरग्राउंड नहर में लगभग हर जगह तलाशी लेने के बाद भी तेज बहाव में बहे युवक का कोई पता नहीं चला। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

सोमवार की दोपहर को लालकुआं क्षेत्र के जयपुर बीसा क्षेत्र के जंगल में कुछ महिला ने शव देखा जिसकी सूचना उनके द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अमला मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त की गई। जिसके बाद शव केा मोर्चरी लाया गया है।

Ad_RCHMCT