हल्द्वानी: लापता महिला का कालीचौड़ जंगल से बरामद हुआ शव 

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। लापता महिला का शव कालीचौड़ के जंगल में मिलने से सनसनी फैली हुई है। वह पिछले चार दिनों से लापता थी और उसकी तलाश जारी थी।

सूत्रों के अनुसार, स्थानीय निवासियों ने पुलिस को जंगल में महिला का शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद काठगोदाम थाना पुलिस के एसओ दीपक बिष्ट और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

मृतक महिला की पहचान  उप्रेती सदन, नवाबी रोड निवासी 38 वर्षीय नेहा उप्रेती के रूप में की गई है। मौके पर परिजनों को भी बुला लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा: मुख्य सचिव ने दिए मसूरी व नैनीताल में अंडरग्राउंड बिजली लाइनों का प्रस्ताव बनाने के निर्देश

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। इस बीच, पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT