रामनगर मे प्रॉपर्टी डीलर का संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर-वीरवार पूर्वाह्न नगर के एक प्रॉपर्टी डीलर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से सराईखेत निवासी आनंद सिंह नेगी (54 वर्ष) पुत्र जय सिंह नेगी बीते लंबे समय से रामनगर में प्रॉपर्टी डिलिंग का व्यवसाय करते थे। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ वसई देवीपुर गांव में निवासरत थे।

यह भी पढ़ें 👉  NEET(UG)- 2026 की pen and paper mode की परीक्षा जनपद नैनीताल में शांतिपूर्वक सम्पन्न

वीरवार सुबह करीब ग्यारह बजे उनका शव घर के निकट ही एक खेत के पास पड़ा दिखाई देने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।

यह भी पढ़ें 👉  23 मई को खुलेंगे हेमकुण्ड साहिब के कपाट | भारतीय सेना के जवान यात्रा सुगम बनाने के लिए डटे हुए है

मामले में एसएसआई मौ. युनुस ने बताया कि चिकित्सकों ने मृतक की मौत का कारण प्रथमदृष्टया करंट की चपेट में आना बताया है। सटीक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आएगी। मामले में फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT