इस इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, नशेड़ी पुत्र पर लगाया हत्या का आरोप

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। मौहल्ले वालों ने नशेड़ी बेटे पर बाप की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस बाबत पुलिस को आज सुबह इस बाबत सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम हेतु राजकीय अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों को गड्ढामुक्त करने की डेडलाइन तय: 15 अक्टूबर तक हर हाल में गड्ढामुक्त हों प्रदेश की सड़कें — सीएम धामी के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश

उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत मौहल्ला मोहनपुरा की लक्ष्मी नगर काॅलोनी का है। घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेश गंगवार ने बताया कि लक्ष्मी नगर निवासी 68 वर्षीय रामपाल का बेटा नशे का आदी है। अक्सर नशा करने के विरोध में बाप बेटे के बीच अकसर विवाद होता रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राजस्व वृद्धि के लिए एआई (AI) का सहारा: मुख्य सचिव ने दिए कर चोरी रोकने को AI आधारित तंत्र और विभागों के डेटा इंटीग्रेशन के निर्देश

मौहल्ले वालों का आरोप है कि आज सुबह कुछ युवक व एक युवती रामपाल के घर आये। इसी बीच बेटे ने रामपाल के साथ मारपीट कर दी और बाप रामपाल फर्श पर गिर पड़ा। जिससे रामपाल का सिर फर्श से टकरा गया। सिर से ज्यादा खून निकलने के कारण रामपाल की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Ad_RCHMCT