देहरादून:-(बिग ब्रेकिंग) वर्ष 2016 में ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में ओएमआर शीट में गड़बड़ी की पुष्टि,1 अध्यापक गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में हुई भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पाई जाने पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं

वर्ष 2016 में ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में ओएमआर शीट में गड़बड़ी की पुष्टि जांच में होने के उपरांत विजिलेंस में मुकदमा जनवरी 2020 में दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

उपरोक्त मुकदमे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उपरोक्त मुकदमे को एसटीएफ को स्थांतरित करने के आदेश निर्गत किए थे।

उपरोक्त मुकदमा एसटीएफ द्वारा कुछ दिन पूर्व प्राप्त होने पर गहन पूछताछ और साक्ष्य संकलन की कार्यवाही शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

आज उपरोक्त 2016 की ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में पुख्ता साक्ष्य के आधार पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उपरोक्त परीक्षा में गड़बड़ी के प्रथम लिंक का खुलासा कर दिया गया है

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

गिरफ्तार अभियुक्त
मुकेश कुमार शर्मा पुत्र सुरेश आनंद शर्मा निवासी मोहल्ला बसंत बिहार गिरीताल थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर मूल पता ग्राम पंजारा बिचला तहसील धुमाकोट जिला पौड़ी गढ़वाल लोक सेवक राजकीय प्राथमिक विद्यालय च्छुलसिया तहसील धुमाकोट जिला पौड़ी गढ़वाल में अध्यापक है।

Ad_RCHMCT