देहरादून-राज्य मे फिर से बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ,आज फिर नये मामले बढ़े,देखिये हैल्थ बुलेटिन।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी शुक्रवार को कोरोना के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सायं 6:00 बजे के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में आज 88 नए मामले सामने आए,जबकि 32 लोगों ने कोरोना को हराकर घर गए, जबकि राज्य से दुखद खबर यह है कि एक संक्रमित की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिलेगी सरकारी नौकरी: सीएम धामी; हल्द्वानी खेल विश्वविद्यालय में अगले महीने से शुरू होगा सत्र

राज्य में आज अल्मोड़ा में 5,बागेश्वर में एक ,चमोली में एक, चंपावत में दो, देहरादून में सबसे अधिक 48, हरिद्वार में 9, नैनीताल में आठ ,पौड़ी गढ़वाल में तीन, उधम सिंह नगर में 11 नए मामले सामने आए हैं।जबकि चार जिलों में कोई भी संक्रमित आज नहीं पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया जारी: मंडलायुक्त दीपक रावत ने मतदाताओं से की फॉर्म जमा करने की अपील

देखिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन।।

Ad_RCHMCT