देहरादून-सेलाकुई, दुधई गांव में घास काटने गई महिला गहरी खाई में गिरी,महिला की हुई मौत, एसडीआरएफ ने शव को किया बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- सेलाकुई, दुधई गांव में घास काटने गई महिला गहरी खाई में गिरी, महिला की हुई मौत, एसडीआरएफ ने शव को किया बरामद।।

बुधवार को एसडीआरएफ टीम को हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से अवगत कराया गया कि थाना सेलाकुई क्षेत्र अंतर्गत दुधई गांव के पास पहाड़ से पैर फिसलने के कारण एक महिला खाई में गिर गई है व एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ टीम ,मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि उक्त महिला घास काटने हेतु पहाड़ पर गई थी, अचानक पैर फिसल जाने के कारण 130 मीटर गहरी खाई में गिरकर पेड़ पर अटक गई, जिससे उक्त महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

एसडीआरएफ टीम द्वारा खाई में उतरकर उक्त महिला नाम गीता देवी w/oश्री मोहन सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT