देहरादून-राज्य मे आज कोरोना के नये मामलों मे उछाल,100 से अधिक नये मामले,देखिये हैल्थ बुलेटिन।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-राज्य मे आज कोरोना के नये मामलों मे उछाल,100 से अधिक नये मामले।।

उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलो का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगे हैं। हालांकि अभी तक जहां रोजाना क्रो संक्रमण का आंकड़ा 50 तक था।

तो वही, पिछले 24 घंटे के भीतर उत्तराखंड राज्य में 102 नए कोरोना संक्रमण के मामले आने से हड़कंप मच गया।जबकि 52 संक्रमित डिस्चार्ज हुए हैं। दरअसल, एक लंबे समय बाद कोरोना संक्रमण के मामले में वृद्धि होती दिखाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

प्रदेश में अचानक बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले में स्वास्थ्य महकमे की चिंताओं को और अधिक बढ़ा दिया है।

ऐसे में अगर कुछ दिनों तक कोरोना संक्रमण के मामले, ऐसे ही बढ़ते रहे तो सरकार को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर कुछ अहम फैसले भी लेने पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

स्वास्थ विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलिटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक देहरादून जिले में 51 मामले सामने आए है तो वहीं, नैनीताल जिले में 15 और हरिद्वार जिले में 14 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में 102 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद कुल सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या 372 हो गई है।

Ad_RCHMCT