देहरादून-(वीडियो) बादल फटने की सूचना पर SDRF ने रातभर चलाया रेस्क्यू अभियान,अभी भी लगातार हो रही बारिश।।

ख़बर शेयर करें -

SDRF UTTARAKHAND

आपदा कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा सूचित कराया गया कि एक कॉलर द्वारा समय 02:45 बजे बताया गया कि ग्राम सर खेत रायपुर में बादल फट गया है ।कई लोग फंसे हैं व एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी के हमराह टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मार्ग मालदेवता पर बाधित मिला। वाहन के किसी सूरत में आगे न जाने की सूरत में टीम द्वारा बिना वक़्त गवाये तत्काल पैदल ही आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि बादल फटने के कारण नदी एवं कुवा खाला में अत्यधिक पानी आने से ग्राम सरखेत में कुछ मकानों में पानी घुस आया।

SDRF टीम द्वारा ग्राम सरखेत में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित कर दिया गया है । किसी भी प्रकार की जनहानि नही हुई है। चार-पांच किलोमीटर आगे कुछ लोग रिसॉर्ट में पनाह लिए हुए है,जिन्हें रेस्क्यू करने हेतु टीम जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

रेस्क्यू समाप्त होने पर फ़ोटो/वीडियो एवं सूचना को अपडेट किया जाएगा।

Ad_RCHMCT