देहरादून-(WEATHER FORECAST) उत्तराखंड के लिए 5 दिनों का जनपद-स्तरीय मौसम पूर्वानुमान जारी,भारी बारिश की संभावना।।

ख़बर शेयर करें -

WEATHER UPDATE

उत्तराखंड राज्य के मौसम विभाग से बड़ी खबर आ रही है राज्य मे एक बार फिर बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी आज के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में अगले 5 दिन यानी 30 अगस्त तक पहाड़ से मैदान तक कई जनपदों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है तथा कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बौछार और बिजली गिरने की आशंका भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है ,जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज शुक्रवार 26 अगस्त को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश तथा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई।

27 अगस्त को राज्य के देहरादून ,टिहरी और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार और बिजली चमकने की आशंका जताई गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

28 अगस्त को भारी से भारी बारिश की संभावना , मौसम विभाग में 28 अगस्त को राज्य के देहरादून ,टिहरी, नैनीताल ,पिथौरागढ़ ,चंपावत ,बागेश्वर और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है जबकि अन्य जनपदों में बिजली चमकने और गरज चमक के साथ तीव्र बौछार की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

29 अगस्त को नैनीताल, देहरादून पौड़ी और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना तथा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है।

30 अगस्त को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका तथा अन्य पर्वतीय जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने तथा कहीं-कहीं तीव्र बौछार की संभावना जताई गई है।

Ad_RCHMCT