देहरादून:-(Weather) राज्य के लिए तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी, इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछार होने की संभावना,यलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

Weathet, uttarakhand weather

देहरादून:-(Weather) उत्तराखंड मौसम विभाग ने एक बार फिर तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 घंटों में नैनीताल. अल्मोड़ा. बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछार होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  'ज्ञान गंगा सम्मान समारोह': सीएम धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को बांटी छात्रवृत्ति; बोले—'शिक्षक केवल छात्र का नहीं, पूरे राष्ट्र का भविष्य गढ़ता है'

मौसम विभाग का यह भी कहना है कि राज्य के सभी जनपदों के कुछ स्थानों में गर्जन वाले बादल विकसित होकर बरसात होने की संभावना है, जिसके चलते हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: 7 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

इस बीच मौसम विभाग ने काशीपुर में 17.5 रामनगर में 14. लोहाघाट में 13.5 देवीधुरा. लैंसडाउन में 12.5 नैनीताल में 12 .धनोल्टी में 11.5 सतपुली में 11.5 मसूरी में 11 और मथेला में 9.5 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की है।

Ad_RCHMCT