उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक,चालक की मौत

ख़बर शेयर करें -

जनपद पिथौरागढ़ में थल के पास खाई में गिरा ट्रक, SDRF ने किया शव बरामद

शुक्रवार को जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक ट्रक (UK05 CA 0398) बागेश्वर से पिथौरागढ़ आते हुए अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से लगभग 500 मीटर नीचे खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

उक्त वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा जिला पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उक्त व्यक्ति के शव को इम्प्रूवाइज स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुये मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

मृतक व्यक्ति का नाम :- श्री गोपाल राम पुत्र रेनू राम, उम्र- 43 वर्ष, निवासी- ग्राम लेलू जनपद पिथौरागढ़।

रेस्क्यू टीम का विवरण

  1. उप निरीक्षक राम सिंह बोरा
  2. मुख्य आरक्षी नवीन कुमार
  3. आरक्षी दीपक कापड़ी
  4. आरक्षी खेमराज
  5. आरक्षी संतोष सिंह
  6. चालक जितेन्द्र बिष्ट
Ad_RCHMCT