देहरादून:-(WEATHER) राज्य मे 5 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम,मौसम विभाग ने फिर जारी किया येलो अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

WEATHER ALERT

देहरादून:-मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर तक जारी मौसम पूर्वानुमान में उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के द्वारा जारी उत्तराखंड के लिए 5 दिनो का जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान के विभाग ने 2 अक्टूबर 3 अक्टूबर 4 अक्टूबर को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर को जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के सभी जनपदों एवं उससे सटे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है साथ ही गढ़वाल क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर को येलो अलर्ट जारी करते हुए कुमाऊं क्षेत्र में कही कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना भी जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर को आकाशीय बिजली की गंभीरता को देखते हुए कहा है कि कहीं कहीं बिजली गिरने के साथ जान माल की संभावना बन सकती है।

Ad_RCHMCT