देहरादून:-(WEATHER) नैनीताल,पिथौरागढ़ समेत इन जिलों में आज भी कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना

ख़बर शेयर करें -

देहरादून:-(WEATHER) नैनीताल, पिथौरागढ़ समेत इन जिलों में आज भी कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना

देहरादून:-राज्य मे चल रही बारिश को लेकर फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं दिख रहे है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 26 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा इसको लेकर यलो अलर्ट घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 23 सितंबर को बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है अलावा राज्य के पर्वतीय जनपदों में गरज चमक के साथ तेज बारिश और कहीं कहीं बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

वहीं 24 सितंबर को बागेश्वर ,पिथौरागढ़ ,चमोली, उधम सिंह नगर ,नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है इसके अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

25 और 26 सितंबर को कुमाऊं क्षेत्र व उससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना पता पर्वतीय क्षेत्रों में गरज चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

वहीं कहीं कहीं बिजली गर्ज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Ad_RCHMCT