देहरादून:-(मौसम अपडेट) राज्य के लिए तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी,इन जिलों मे वर्षा एवं गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावन

ख़बर शेयर करें -

Weather update

देहरादून:-(मौसम अपडेट) उत्तराखंड राज्य मे मौसम को लेकर दिन प्रतिदिन ठंड बढ़ रही है उसी क्रम में मौसम विभाग ने 3 घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के पिथौरागढ़ ,चमोली जनपदों के ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की वर्षा एवं गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग ने शाम 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि इस दौरान राज्य में कड़ाके की ठंड के साथ ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की वर्षा एवं गर्जन वाले बादल सिद्ध होने से बरसात और बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

इसके अलावा मौसम विभाग ने 27 दिसंबर तक जारी मौसम पूर्वानुमान में उत्तराखंड राज्य के मैदानी क्षेत्रों विशेषकर उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों के कुछ भागों में रात्रि और सुबह के समय माध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

मौसम विभाग का कहना है कि उधम सिंह नगर में दो से तीन दिन तक तापमान में उच्च परिवर्तन सर्दी और फ्लू के प्रसार के लिए अनुकूल है जिससे लोगों को बेहद सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

मौसम विभाग ने जारी आज मौसम पूर्वानुमान में 25 और 26 दिसंबर को राज्य के उत्तरकाशी चमोली तथा पिथौरागढ़ जनपद के 3000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है तथा बरसात से सर्द हवाएं और ट्रेन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

इसलिए लोगों को बेहद सतर्कता बरतने की आवश्यकता है मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बुजुर्ग और बच्चों को सुबह शाम के समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।

Ad_RCHMCT