देहरादून:-(WEATHER) राज्य के इन जिलों में आज भी भारी बारिश की संभावना का येलो अलर्ट जारी।।

ख़बर शेयर करें -

WEATHER ALERT

देहरादून:-राज्य में हो रही बारिश को लेकर एक बार फिर उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 12 सितंबर को राज्य के 2 जनपदों बागेश्वर और देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज सुबह 6:00 बजे उत्तराखंड राज्य के लिए जारी 3 घंटे के तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून , उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार की संभावना है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ बागेश्वर देहरादून टिहरी चमोली समेत तमाम जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

वहीं 13 सितंबर को नैनीताल ,पिथौरागढ़ ,बागेश्वर और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

14 और 15 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग ने 14 सितंबर को देहरादून ,टिहरी, चमोली ,नैनीताल ,चंपावत ,बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तथा सतर्क रहने की सलाह दी है इसके अलावा 14 तारीख को ही राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की भी आशंका जताई है।

Ad_RCHMCT