इंटर गणित में सात अंक बोनस देने की उठी मांग………..

ख़बर शेयर करें -


रामनगर-उत्तराखंड बोर्ड का 4 मार्च को हुए इंटर गणित के प्रश्नपत्र में 7 अंक के प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर से पूछे जाने की बात कहते हुए प्रतिभागी गणित के सभी छात्रों को 7 अंक बोनस दिए जाएं उपरोक्त मांग को लेकर शिक्षकों के एक शिष्टमंडल ने बोर्ड सचिव को ज्ञापन सौंपा।संगठन के प्रांतीय नेता,पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल के नेतृत्व में शिक्षकों का एक शिष्टमंडल बोर्ड कार्यालय गया।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

शिष्टमंडल ने बोर्ड अधिकारियों को जानकारी दी कि 4 मार्च को इंटर गणित की परीक्षा प्रश्नपत्र स्ंकेताक 428 IGF में प्रश्न संख्या 12 व 21 में पूछे गए प्रश्न बोर्ड पाठ्यक्रम से इतर हैं,इसलिए बोर्ड इस बाबत तत्काल जांच करे,यदि जांच में पाया जाता है की उपरोक्त दोनों प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम से बाहर के हैं तो इंटर गणित की परीक्षा दे चुके सभी प्रतिभागियों को 7 अंक बोनस प्रदान किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

शिष्टमंडल का कहना था कि प्रश्न संख्या 12 प्रायिकता बंटन-दो अंक और प्रश्न संख्या रेखा और वक्र का क्षेत्रफल-पांच अंक हटाए गए पाठ्यक्रम से पूछे गए हैं।
सचिव बोर्ड की अनुपस्थिति में अपर सचिव बोर्ड बी एम एस रावत को ज्ञापन सौंपा गया।श्री रावत ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि बोर्ड शीघ्र ही एक कमेटी गठित कर इसकी बारीकी से जांच करेगा।बच्चों का अहित नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

शिक्षक संघ की ओर से पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कौशिक कुमार मिश्रा,बालकृष्ण चंद,गणित प्रवक्ता योगेश चंद्र पांडे मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT