डेवलपर्स ने एसएसपी की फोटो के साथ प्रकाशित कर दिया भ्रामक विज्ञापन, कार्रवाई के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। एक डेवलपर्स ने अपने निजी हितों के लिए एसएसपी की फोटो के साथ भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित कर दिया। इस मामले में एसएसपी अजय सिंह ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने इसका संज्ञान लेते हुए डेवलपर्स पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जीआईसी ढेला में मनी कथाकार शेखर जोशी की 94वीं जयंती, 'दाज्यू' और 'कोसी का घटवार' के रचनाकार को किया गया याद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुताबिक अमित कुमार, प्रव्या डेवलपर्स द्वारा अपने व्यक्तिगत व व्यापारिक हितों के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के फोटो व उनके पद को बड़ा चढ़ा कर भ्रामक विज्ञापन राष्ट्रीय दैनिक अखबारों में प्रकाशित कराया गया इस संबंध में प्रव्या डेवलपर्स के प्रोपराइटर अमित पुत्र राम प्रकाश सिंह निवासी नेहरू कॉलोनी देहरादून के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

एसएसपी अजय सिंह ने कहा है कि अखबार में भ्रामक प्रचार करना, अपने व्यक्तिगत व्यापारिक हित के लिए सरकारी अधिकारी की फोटो और गलत पद लिख कर पुलिस की छवि धूमिल करने वालों पर कानूनी कार्यवाही के लिए थाने को निर्देशित किया गया है। 

Ad_RCHMCT