पैसे की मांग को लेकर विवाद, पति-पुत्र ने मिलकर पत्नी पर बोला हमला

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चंपावत जिले के टनकपुर में एक महिला पर उसके पति और पुत्र ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला विद्या पाल को इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय, टनकपुर में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार की रात हुई। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति लाल सिंह पाल ने उससे पैसे की मांग की थी। पैसे न देने पर पति और पुत्र रवि पाल ने सोते समय उस पर जानलेवा हमला किया। हमले में महिला के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर जख्म के निशान बने हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित महिला ने गुरुवार को टनकपुर कोतवाली में पति और पुत्र के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपते हुए न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। टनकपुर पुलिस ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज़ कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Ad_RCHMCT