उत्तराखंड: इस जिले में पुलिस निरीक्षकों के बड़े तबादले

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादलों का दौर जारी है। जिलों के पुलिस कप्तानों के बदलाव के बाद अब उधम सिंह नगर जिले में कई निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्र ने इस क्रम में 9 निरीक्षकों का स्थानांतरण किया और 3 निरीक्षकों से कोतवाली का चार्ज वापस लेकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

तबादलों के अनुसार, निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू को पीआरओ एसएसपी कार्यालय से हटाकर किच्छा कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। किच्छा कोतवाल धीरेन्द्र कुमार को अब पीआरओ पुलिस कार्यालय रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है। बाजपुर कोतवाल प्रवीन कोश्यारी को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर भेजा गया है, जबकि सितारगंज कोतवाल नरेश चौहान को बाजपुर कोतवाली की कमान सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

साइबर सेल प्रभारी सुंदरम शर्मा को सितारगंज कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। खटीमा कोतवाल मनोहर दसौनी से कोतवाली का चार्ज वापस लेकर उन्हें पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात निरीक्षक विजेंद्र शाह को खटीमा कोतवाल बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

एसओजी प्रभारी संजय पाठक को गदरपुर कोतवाली की कमान सौंपी गई है, जबकि गदरपुर कोतवाल जसवीर चौहान को अब एसओजी उधम सिंह नगर का प्रभारी बनाया गया है।

Ad_RCHMCT