दुःखद- कार खाई में गिरने से चालक की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे की खबर है। रविवार की प्रातः गढ़वाल मंडल के चमोली के देवाल में एक कार अनियंत्रित होकर गदेरे में गिर गई। इस हादसे में कार के चालक, रणजीत सिंह, निवासी इच्छोली गांव, की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व की 80 वर्षीय हथिनी ‘सोनाकली’ का निधन: पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

जानकारी के अनुसार, रणजीत सिंह अपने घर की ओर जा रहे थे जब उनकी कार बाजार से आगे जाकर अनियंत्रित हो गई और सड़क से 75 मीटर नीचे गदेरे में गिर गई। इच्छोली के पूर्व प्रधान, नरेन्द्र बिष्ट, ने बताया कि इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को और अधिक सुरक्षित एवं पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को गदेरे से बाहर निकाला और शव का पंचायतनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Ad_RCHMCT