JEE (Advanced) 2026 परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट; एसपी ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ली ब्रीफिंग।

ख़बर शेयर करें -

JEE (Advanced) 2026 परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नैनीताल पुलिस अलर्ट।

दिनांक 17.05.2026 को आयोजित होने वाली JEE (Advanced) 2026 प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस कार्यालय हल्द्वानी में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों एवं परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों की ब्रीफिंग ली गई।

ब्रीफिंग के दौरान परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही, यातायात प्रबंधन, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी, थाना प्रभारियो, निरीक्षक यातायात, सीपीयू,अभि0 सूचना इकाई,सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, एवं एस.ओ.जी नैनीताल को परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि 1- आईओएन डिजिटल ज़ोन आईडीजेड, तीनपानी बीडीएम एजुकेशनल सर्विस, ग्राम-गौजाजाली, तीनपानी, बाईपास रोड रेलवे क्रॉसिंग के आगे, पोस्ट अर्जुनपुर, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।, 2- क्वींस पब्लिक स्कूल, सिविल लाइंस, नैनीताल रोड, सौरभ होटल के सामने, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।, 3- आईओएन डिजिटल ज़ोन आईडीजेड, हल्दूचौड़ बीसीडी भवन, ग्राम डूंगरपुर, पंचायत घर के निकट, पोस्ट हल्दूचौड़, हल्द्वानी के परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश; प्रदेशवासियों से की अभियान में जुड़ने की अपील

उक्त ब्रीफिंग में श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, श्री बृजमोहन राणा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं, साइबर सेल, अभि सूचना इकाई,एस.ओ.जी. के अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT