नानकमता में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित।

ख़बर शेयर करें -



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।



मुख्यमंत्री ने कहा कि नानकमत्ता साहिब की पावन धरती पर महाराणा प्रताप जैसे महान राष्ट्रनायक का स्मरण करना गौरव की बात है। उन्होंने महाराणा प्रताप को भारत की आन, बान और स्वाभिमान का अमर प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन त्याग, संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है।
सीएम धामी ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन यह संदेश देता है कि राष्ट्र, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में भी सिद्धांतों से समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने थारू समाज की परंपराओं, लोकगीतों, लोकनृत्यों और प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली को उत्तराखंड की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर बताया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम नैनीताल का सख्त एक्शन: होटल की लापरवाही पर अधिकारियों की टीम ने बोला धावा, लिया ₹16,000 का जुर्माना।



मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, स्वाभिमान और समग्र विकास के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, वन धन योजना, जनजातीय विकास मिशन जैसी योजनाओं से जनजातीय समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी जनजातीय समाज के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। अटल आवास योजना के तहत सहायता बढ़ाई गई है, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री जनमन योजना से बड़ी संख्या में परिवार लाभान्वित हुए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आश्रम पद्धति विद्यालयों, छात्रावासों और आईटीआई संस्थानों के विकास के लिए भी भारी धनराशि उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल का सुरक्षा अभियान: भीमताल-भवाली में स्कूल बसों की सघन चेकिंग, मानकों की अनदेखी पर 02 बसों का चालान



मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से पहले नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, संयोजक पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT