सीएम धामी ने सीबीएसई 12वीं में राज्य में प्रथम स्थान पाने वाली हल्द्वानी की अरीना रघुवंशी को फोन पर दी बधाई।

ख़बर शेयर करें -



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हल्द्वानी की छात्रा अरीना रघुवंशी से दूरभाष पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अरीना रघुवंशी की यह उपलब्धि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अरीना को उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का फल मिला है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बेटियां समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का मान बढ़ा रही हैं।

Ad_RCHMCT