गुजरात में भारत-पाक समुद्री सीमा पर 300 करोड़ की ड्रग्स बरामद

ख़बर शेयर करें -

पकड़ी गई नाव से हथियार और गोला-बारूद समेत 11 पाकिस्तानी गिरफ्तार

अहमदाबाद। भारतीय तटरक्षक दल ने गुजरात एटीएस के खुफिया इनपुट के आधार पर अरब सागर में बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने बताया कि एटीएस गुजरात की खुफिया जानकारी के आधार पर अरब सागर में भारतीय सामुद्रिक क्षेत्र में एक पाकिस्तानी नाव पकड़ी गई। इस नाव में 10 चालक दल के सदस्यों के साथ बड़ी मात्रा में हथियार-गोला-बारूद और 40 किलो ड्रग्स बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

बल के अधिकारियों ने बताया कि विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर 25-26 दिसंबर की दरम्यानी रात के दौरान ऑपरेशन चलाया गया था। अपनी रणनीति के आधार पर भारतीय तटरक्षक बल ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के पास अपने जहाज ICGS अरिंजय को तैनात किया था।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

इसी दौरान, दल ने एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव अल सोहेली को रोककर पूछताछ और जांच की। नाव की जांच के दौरान उसमें बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और लगभग 40 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीबन 300 करोड़ रुपये आंकी गई है। बरामदगी के साथ ही चालक दल के साथ नाव को भी जब्त कर लिया गया। आगे की जांच के लिए चालक दल और नाव को ओखा लाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

 



 

Ad_RCHMCT