यहां नगर निगम के सामने नशे में धुत युवक ने जोखिम में डाली जान, बीच रोड पर लेटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में उत्तराखंड में नशे का कारोबार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से युवाओं के बीच में नशाखोरी की खबरें बढ़ती जा रही है।इस नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा कार्यवाही की जाती है

लेकिन उसके बावजूद भी प्रदेश में नशा के मामले बढ़ते जा रहे हैं वही बात की जाए योग नगरी ऋषिकेश की तो यहां पर भी युवाओं के सिर पर नशा सिर चढ़कर बोल रहा है बता दें कि हरिद्वार रोड स्थित नगर निगम के बाहर एक युवक नशे में धुत होकर अजीबोगरीब हरकतें करते हुए दिखाई दिया। कभी वह सड़क पर फर्राटा भर रहे वाहनों के अचानक आगे जाता और कभी वह सड़क पर अपनी जान जोखिम में डालकर लेट जाता। इस मामले में पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

यह नजारा सारे दिन शहर में चर्चा का विषय बना रहा कि आखिरकार नशा युवाओं की रगों में किस प्रकार धीरे-धरे जहर बनकर उनका जीवन बर्बाद करने में लगा है। यह नजारा देखने के बाद शहर के समाजसेवियों ने सरकार से नशे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट


नशे में धुत युवक को पहले तो लोगों ने कई बार सड़क से हटाकर किनारे किया। मगर उसके सिर पर नशे का खुमार कुछ इस कदर सवार था कि वह बार-बार अपनी जान को खतरे में डालने के लिए बीच सड़क पर वाहनों के आगे खड़ा होता रहा। आखिरकार किसी व्यक्ति ने युवक पहचाना और उसके परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद युवक की बहन मौके पर पहुंची और वह किसी तरह अपने भाई को संभालते हुए परिचित की बाइक पर बैठा कर घर ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

Ad_RCHMCT