कर्तव्यहीनता नहीं होगी बर्दाश्त – SSP नैनीताल प्रहलाद मीणा ने 02 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal nainital

जनपद नैनीताल में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ एवं अनुशासित बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया है।

कर्तव्य के प्रति लापरवाही, आदेशों की अवहेलना एवं अनुशासनहीनता जैसे मामलों में ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

आज दिनांक 29.04.2025 को 02 पुलिसकर्मियों को कर्तव्यहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

1. का0 564 ना0पु0 हरीश चंद्र थाना खन्स्यु द्वारा उच्चाधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद ड्यूटी पर न जा कर जानबूझकर आदेशों की अनदेखी की गई। इस गंभीर अनुशासनहीनता को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

2. का0 862 ना0पु0 चंद्र प्रकाश जोशी कोतवाली हल्द्वानी द्वारा ड्यूटी पर रहते हुए अस्पताल से प्राप्त सूचना मेमो में आवश्यक  कार्यवाही व उच्चाधिकारियों को सूचित नहीं किया गया। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर उक्त को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 29 जुलाई को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

SSP नैनीताल का स्पष्ट संदेश:

पुलिस विभाग एक अनुशासित बल है। किसी भी प्रकार की ढिलाई, लापरवाही अथवा गैर-जिम्मेदाराना रवैये को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह कार्यवाही एक स्पष्ट संदेश है कि अनुशासन और ईमानदारी से कोई समझौता नहीं होगा।”

Ad_RCHMCT