यहां धूं-धूं कर जली इलेक्ट्रिक स्कूटी, मच गई अफरा-तफरी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बड़ा हादसा टल गया। यहां तीर्थ नगरी ऋषिकेश में इलेक्ट्रिक स्कूटी में एकाएक आग धधक गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल: 8 मिनट चले पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु; मुख्यमंत्री धामी ने की देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों ने फायर सिलेंडर की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उनकी प्रयास विफल रहे। इसके बाद, उन्होंने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और किसी तरह आग बुझाई।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

 फायर अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। गनीमत यह रही कि स्कूटी के आसपास अन्य वाहन नहीं खड़े थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग बुझाने के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ लग गई, जिसने स्थिति को और भी तनावपूर्ण बना दिया। 

Ad_RCHMCT