दुःखद- स्कॉर्पियो वाहन खाई में गिरा, तीन युवकों की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में सोमवार को एक और हादसा हुआ है। पिथौरागढ़ जिले के कनारी-पाभै मोटर मार्ग पर एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से गिर गया। जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जाजरदेवल थाना क्षेत्र की पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान के दौरान, स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आबकारी विभाग का तड़के बड़ा एक्शन, घेराबंदी कर 3 तस्कर गिरफ्तार, 360 पाउच कच्ची शराब बरामद

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को कनारी-पाभै मोटर मार्ग में एक स्कॉर्पियो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे जा गिरा। जिससे वाहन सवार तीन लोगों की जान चली गई। हादसे की सूचना पर जाजरदेवल थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे की नेतृत्व में पुलिस, फायर और एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में आज कहीं-कहीं बहुत हल्की-हल्की वर्षा-बर्फबारी व मैदानी जिलों में शुष्क मौसम, 8 जिलों में 30-40 किमी/घंटा हवाओं का वॉच अलर्ट।

मृतकों में महेंद्र नगरकोटी (55 वर्ष), कैलाश कापड़ी (48 वर्ष) और अनिल नगरकोटी (34 वर्ष) शामिल हैं, सभी पिथौरागढ़ के विभिन्न गांवों के निवासी थे। जैसे ही हादसे की खबर गांवों में फैली, शोक की लहर दौड़ गई और तीनों परिवारों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल का सुरक्षा अभियान: भीमताल-भवाली में स्कूल बसों की सघन चेकिंग, मानकों की अनदेखी पर 02 बसों का चालान

जाजरदेवल के थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे ने कहा कि फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि मृतक इस मार्ग पर क्यों गए थे या उनका गंतव्य क्या था। 

Ad_RCHMCT