हेलन गांव की घसियारी महिलाओं के साथ हुई घटना के खिलाफ महिलाओं में जुलूस निकालकर आक्रोश व्यक्त कर,दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

हेलन गांव की घसियारी महिलाओं की पुलिस व सीआईएसएफ के द्वारा जबरन घास जीने जाने व उन्हें घंटों तक गैर कानूनी हिरासत में रखे जाने के खिलाफ महिला एकता मंच के बैनर तले मालधन क्षेत्र की महिलाओं में जुलूस निकालकर आक्रोश व्यक्त किया तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जुलूस के बाद मानधन नंबर दो के चौराहे पर हुई सभा का संचालन करते हुए महिला एकता मंच की कौशल्या ने कहा कि हेलंग गांव में महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार व उत्पीड़न की घटना उत्तराखंड की महिलाओं का अपमान है। अब यह लड़ाई केवल हेलंग गांव के लोगों की नहीं है बल्कि पूरे उत्तराखंड की बन चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  वन और वन्यजीव अपराधों पर लगेगी लगाम: कॉर्बेट में सघन गश्त और त्वरित कार्रवाई के लिए बेड़े में शामिल हुईं 10 नई मोटरसाइकिलें

संयुक्त किसान मोर्चा के ललित उप्रेती ने कहा कि महिलाएं सदियों से अपने जंगलों से चारा पत्ती व अपनी जरूरत की वस्तुएं लाती हैं। आज सरकार द्वारा उनके मौलिक अधिकारों पर रोक लगाई जा रही है। हम महिलाओं पर अत्याचार सहन नहीं करेंगे यह हमारे उत्तराखंड की महिलाओं की एक अस्तित्व का सवाल है।

युवा एकता मंच के इन्द्र जीत ने कहा उत्तराखंड आंदोलन व चिपको आंदोलन मे महिलाओं की अहम भूमिका रही है वर्तमान सरकार द्वारा आज महिलाओं के साथ बदसलूकी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ​"रामनगर यातायात सुधार: वैकल्पिक मार्गों को खोलने और पार्किंग व्यवस्था की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से की मुलाकात।"

सरस्वती जोशी ने कहा उत्तराखंड की नदियों पर जल विद्युत परियोजनाएं लगाकर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। टीएचडीसी खेल का मैदान बनाने के नाम पर ग्रामीणों के हरे-भरे जंगलों व उनके गोचर को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि अलकनंदा का पानी डायवर्ट करने के लिए 13.5 किलोमीटर लंबी टनल खोदी जा रही है और उसे खोदने के लिए विस्फोटक इस्तेमाल किए जा रहे हैं। जिससे पर्यावरण को बेहद नुकसान हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम स्थापना दिवस: उमड़ा आस्था का सैलाब, 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीब करौरी के दर्शन!

इस कार्यक्रम में सरस्वती जोशी, साहिस्ता, आन्नदी देवी, नीमा देवी, माया देवी ,गंगा देवी ,गीता देवी, चन्द्रा देवी ,ममता देवी, महक ,पार्वती देवी, दया देवी, राजेंद्र, बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

महिला एकता मंच की कौशल्या ने सभा के अंत में बताया कि 7 अगस्त को रामनगर में की विलेन की घटना को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं सहित पार्क से जुलूस निकालकर प्रदर्शन करेंगे।

Ad_RCHMCT