एसटीएच की इमरजेंसी के शौचालय में मिला भ्रूण, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल की इमरजेंसी के शौचालय में शुक्रवार को भ्रूण पड़ा मिला। इससे अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल की इमरजेंसी में अचानकर हो-हल्ला शुरू हो गया। हलचल मचती देख चिकित्साधिकारी एसटीएच डॉ.जीएस तितियाल व अन्य चिकित्सक मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

इमरजेंसी के शौचालय में एक भ्रूण पड़ा था। इसकी सूचना तुरंत मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया को दी गई। टीम के साथ मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने भ्रूण के शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया। वहीं इमरजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Ad_RCHMCT