पेपर मिल के गोदाम में आग से करोड़ों की क्षति, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

ख़बर शेयर करें -

रुड़की। नगर क्षेत्र के नारसन स्थित गंगोत्री पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे करीब एक करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं आग लगने से करीब एक करोड़ का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कृष्णापुर में भूस्खलन का खतरा टालने के लिए एक्शन में कुमाऊं आयुक्त, विशाल बोल्डरों को तकनीक से हटाने के दिए निर्देश।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में नारसन से झबरेड़ा की तरफ जाने वाले रोड पर स्थित गंगोत्री पेपर मिल है। मिल के गोदाम में बीती देर रात अचानक आग लग गई. आग लगने की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद हरिद्वार जिले से अग्निशमन की गाड़िया बुलाई गई, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि इन गाड़ियों से आग काबू नहीं पाया जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व चमोली में कल अनेक स्थानों पर हल्की-मध्यम वर्षा-बर्फबारी व शेष पर्वतीय जिलों में कुछ जगहों पर वर्षा, मैदानी क्षेत्रों में बहुत हल्की वर्षा व पहाड़ों में 40-50 किमी/घंटा हवाओं का वॉच अलर्ट।

इस पर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से भी दमकल की अतिरिक्त गाड़िया बुलाई गई। तब कहीं जाकर दमकल की टीम ने करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि आग लगने से करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है। दमकल की टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Ad_RCHMCT