आपदा के बीच उड़ान भरती मदद, मुख्यमंत्री की निगरानी में बची 128 जानें!

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीन दिन से उत्तरकाशी में ही प्रवास कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे रेस्क्यू अभियान की कमान स्वयं संभाले हुए हैं। मुख्यमंत्री ने आज सुबह जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के निकटवर्ती मातली हेलिपैड का दौरा कर रेस्क्यू टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री की खेप रवाना करवाई।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, आपदा प्रभावित क्षेत्रों से फंसे लोगों को निकालने के लिए मातली हेलिपैड से सुबह सात बजे से हेलीकॉप्टरों की आवाजाही शुरू हो गई। दोपहर तक हर्षिल से 128 लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए मातली हेलिपैड पहुंचाया जा चुका है। मुख्यमंत्री रेस्क्यू कार्यों का जायजा लेने के लिए आज फिर से धराली क्षेत्र के दौरे पर रवाना हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

धराली क्षेत्र में प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने और लापता व्यक्तियों की खोजबीन युद्धस्तर पर जारी है। साथ ही, बुनियादी सुविधाओं एवं संचार व्यवस्था को बहाल करने के लिए विभिन्न एजेंसियां लगातार कार्यरत हैं। हर्षिल-बगोरी क्षेत्र में मोबाइल सेवा भी बहाल कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के पुनर्वास एवं राहत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री का दौरा प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों की गंभीरता एवं तत्परता को दर्शाता है।

Ad_RCHMCT