हल्द्वानी में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी में हैरानी कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 अगस्त को स्कूल जाने की बात कहकर निकली छात्रा लापता हो गई। पुलिस ने उसे 19 अगस्त को सुशीला तिवारी अस्पताल के पास से बरामद कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

पुलिस के अनुसार, हल्द्वानी निवासी छात्रा 15 अगस्त की सुबह सात बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

छानबीन के बाद पुलिस ने छात्रा को 19 अगस्त को सुशीला तिवारी अस्पताल के पास से खोज निकाला। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर राजपुरा निवासी दुलाल घोष (21) के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

पुलिस का कहना है कि आरोपी दुलाल घोष ने छात्रा को सुशीला तिवारी के पास अपने रिश्तेदार के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Ad_RCHMCT