युवती ने लिव इन पार्टनर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां चार साल लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि पार्टनर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

पुलिस के अनुसार युवती ने 20 अप्रैल को आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।कोटद्वार निवासी एक युवती बहादराबाद क्षेत्र के विश्वविद्यालय में काम करती है और रहमतपुर कलियर में किराये पर रहती थी। बताया कि 20 अप्रैल को युवती ने थाने में शिकायत कर बताया था कि पूर्व में उसकी मुलाकात दादूपुर गोविंदपुर निवासी इमरान पुत्र इकराम से हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

उसके साथ वह चार साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रही। आरोप है कि इस दौरान उसने शादी करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस की ओर से केस दर्ज करने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पथरी पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है।  

Ad_RCHMCT