राजधानी देहरादून में स्कूल जा रही लड़की से छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कॉर्बेट हलचल
स्कूल जा रही लोक निर्माण विभाग कर्मचारी की बेटी को मनचले ने जबरन अपनी बाइक पर बैठाने की कोशिश की। लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। आरोपी ने इससे पहले कई बार लड़की को परेशान करने की कोशिश की। पीड़िता उसे चेहरे से पहचानती है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी ने बताया कि लड़की के पिता ने तहरीर दी। वह नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में रहती है। उनकी लड़की पैदल घर से स्कूल जाती और वापस आती है। कहा कि बुधवार को साढ़े 12 बजे उनकी बेटी ने रोते हुए फोन किया। बताया कि बाइक सवार एक युवक उसे आए दिन परेशान करता है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

घटना के दिन उसने लड़की को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटी और दौड़ते हुए अपने घर पहुंची। उसने घटना अपने पिता को बताई। इसके बाद मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक लड़की ने बताया कि वह आरोपी को चेहरे से पहचान सकती है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं।

Ad_RCHMCT