Uttrakhand crime-इस इलाके मे युवती का शव मिलने से फैली सनसनी

ख़बर शेयर करें -

रायवाला।  हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन पानी फ्लाईओवर के पास एक युवती का शव मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। उसकी हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। रायवाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ऋषिकेश एम्स मोर्चरी भेज दिया है। रायवाला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की सौगात; सीएम धामी बोले — "बिना रुके, बिना थके हर वादा कर रहे पूरा"

रायवाला थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष सहायक पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चौधरी ने बताया युवती के गले में गहरे घाव के निशान है और उसकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। युवती ने हरे रंग का टॉप और काले रंग की जींस पहनी हुई है। दाए हाथ में काला धागा बंधा हुआ है और काले रांग का सैण्डल पहना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून संकट: 24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलें — मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

 शव के पास ही एक जैकेट भी पड़ा मिला है। किसी ने युवती का गला रेत के हत्या कर यहाँ फेंका है। जाँच शुरू कर दी गयी है जल्द ही पुलिस हत्यारे तक  पहुँच जाएगी।

Ad_RCHMCT