युवती की हत्या, झाड़ियों से बरामद हुआ शव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के दून जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां ऋषिकेश में थाना लक्ष्मण झूला पुलिस को नीलकंठ मंदिर से करीब दो किलोमीटर पहले झाड़ियां में एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवती का शव  मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। 

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि चुन्नी से गला घोट कर युवती की हत्या की गई है। अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

युवती किसी बाहरी प्रदेश की लग रही है।  उसकी उम्र 20 से 25 के बीच बताई जा रही है। बताया कि युवती ने साड़ी पहनी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह शादीशुदा है या अविवाहित। मामले की जांच की जा रही है। 

Ad_RCHMCT