गौथिक शैली से और संवरेगी सरोवर नगरी

ख़बर शेयर करें -

सीएम धामी ने ₹18 करोड़ की पारम्परिक शैली की 10 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

नैनीताल। कॉर्बेट हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पारंपरिक शैली में निर्मित चार योजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहा कि एक से पहले तैयार इन योजनाओं के लिए जिलाधिकारी और उनकी टीम बधाई की पात्र है। मुझे गर्व है कि आज सरोवर नगरी स्थापत्य कला से परिपूर्ण हो रही है। नैनीताल की स्थापत्य कला अन्य जनपद व राज्यों के लिए विकास का मॉडल बनेगी।

समानता में परिलक्षित हो रहा शहर
आज सरोवरनगरी में स्थापत्य कला सिमेट्री में परिलक्षित हो रही है। सभी दुकान एक समान आकृति व रंग की होने के कारण सरोवर नगरी की नैसर्गिक सौंदर्य में वृद्धि कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

पहाड़ की स्थापत्य कला संस्कृति के उत्थान का प्रतीक
नैनीताल जनपद के विभिन्न स्थलों का गोथिक शैली में सौंदर्यीकरण किया गया है। गोथिक शैली में पहाड़ी पत्थरों के प्रयोग से हो रहा सौंदर्यीकरण उत्तराखंड में विशिष्ट स्थान रखता है। नैनीताल आने वाले पर्यटकों को गोथिक शैली पहाड़ी स्थापत्य कला से रूबरू कराएगी। गोथिक शैली पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ ही पहाड़ी कला को संरक्षित भी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

सीएम ने इन कार्यों का किया लोकार्पण
मल्लीताल स्थित खड़ी बाज़ार को पारंपरिक शैली में विकसित करने का कार्य, रिक्शा बस स्टैंडों का पारंपरिक शैली में सौंदर्यीकरण, ओपन एयर थिएटर का पारम्परिक शैली में निर्माण और तल्लीताल में पारम्परिक शैली में निर्मित टोल बूथ के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। I ओपन एयर थियेटर के लिए अभिनेता हेमंत पांडे ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

इन योजनाओं का शिलान्यास
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क , बड़ा बाज़ार मल्लीताल, तल्लीताल डाठ, श्री राम सेवक सभा का मैदान, ठंडी सड़क में समर हाउस का पारम्परिक शैली में सौंदर्यीकरण व तल्लीताल कचहरी पार्किंग का निर्माण कार्य।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

ये रहे मौजूद
विधायक सरिता आर्य, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, शिव चरण द्विवेदी, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, मनीष कुमार, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, तहसीलदार नवाजिश खालिक सहित अन्य अधिकारी व जनता उपस्थित थी।

Ad_RCHMCT