यहां इस मार्ग पर बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे, गढ़वाल – कुमाऊं की दूरी में होगी बड़ी कमी

ख़बर शेयर करें -



उत्तराखंड में रोड कनेक्टिविटी को लेकर पिछले कुछ सालों में खासा काम हुआ है। अब एक और मार्ग को लेकर बड़ा ऐलान हो गया है।


केंद्र सरकार ने नजीबाबाद से अफजलगढ़ के बाईपास को मंजूरी दे दी है। ये बाईपास फोरलेन होगा। इस बाईपास की लंबाई 42 किलोमीटर से अधिक होगी।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश


इस बाईपास को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के तौर पर विकसित करने क योजना है। इस एक्सप्रेस वे के बनने के बाद गढ़वाल और कुमाऊं के बीच की दूरी तय करने में लगने वाला समय एक घंटा कम हो जाएगा।नेशनल हाईवे अथारिटी के अनुसार इस मार्ग के निर्माण के लिए अभी 799.66 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार


13 बाईपास, 2सुरंग, 25 बड़े पुल और 3 फ्लाई ओवर से होकर गुजरेगी चार धाम यात्रा


मौजूदा वक्त में नजीबाबाद अफजलगढ़ के बीच की दूरी लगभग 69 किमी की है। इस मार्ग पर ट्रैफिक अधिक है ऐसे में सफर में समय अधिक लगता है। ये मार्ग धामपुर, शेरकोट जैसे इलाकों से होकर गुजरता है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की


अब नया एक्सप्रेस बन जाने से ये सभी कस्बे मार्ग में नहीं पड़ेंगे। इसके साथ ही मार्ग की लंबाई 42 किमी के आसपास रह जाएगी। देहरादून और हरिद्वार से जसपुर और काशीपुर से साथ ही हल्दवानी और नैनीताल जाने वाले लोगों को इस फोरलेन बाईपास का खासा फायदा मिलेगा।

Ad_RCHMCT