गौशाला में गुलदार घुसा, ग्रामीणों ने गोशाला को बंद किया

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के टिहरी जिला मुख्यालय के समीप पिपली गांव की एक गोशाला में सुबह गुलदार घुस गया। एक साहसी ग्रामीण ने गुलदार को गोशाला के अंदर बंद कर दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर गुलदार को पिंजरे में कैद करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर वृद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे सीएम धामी: महादेव की पूजा-अर्चना कर मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि, मंदिर परिसर में कन्याओं को बांटा प्रसाद

जानकारी के अनुसार, पिपली गांव की गीता नेगी ने बताया कि वह सुबह छह बजे गौशाला में भैंस को चारा देने आई थी। इसी दौरान गोशाला में गुलदार देखा तो वह तुरंत बाहर चली गई। फिर नौ बजे जब वह दोबारा आई, तो देखा कि गुलदार गौशाला के अंदर घुस गया है और भैंस बाहर आ गई है। इसके बाद उसने गांव के अन्य लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने मिलकर गौशाला का दरवाजा बाहर से बंद कर गुलदार को अंदर ही बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को बड़ी सौगात: 18 जुलाई से शुरू होगी रामनगर-देहरादून सीधी रेल सेवा, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार

सूचना मिलने पर 10 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को पिंजरे में कैद करने का प्रयास कर रही है। गांव के वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह गांव में दो गुलदार दिखाई दिए थे, उनमें से एक भाग गया है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

Ad_RCHMCT