हल्द्वानी-(बड़ी खबर) एक और गिरा भ्रष्टाचार का विकेट,विजिलेंस की टीम ने रिश्वत मांगने पर की कार्यवाही।

ख़बर शेयर करें -

CRIME

हल्द्वानी-यहाँ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक बार फिर विजिलेंस की टीम ने एक भ्रष्टाचारी अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस की टीम ने तीन हजार की रिश्वत के साथ चकबंदी अधिकारी के पेशकार आनंद चंद को खटीमा से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

एसपी विजिलेंस प्रह्लाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया की हल्द्वानी के विजिलेंस कार्यालय में आकर एक व्यक्ति नईम खान जो की खटीमा का रहने वाला है। उसके द्वारा शिकायत की गई थी की उसने अपनी पत्नी के नाम से एक जमीन खटीमा में खरीदी थी।

जिसकी दाखिल खारिज करने के एवज में चकबंदी अधिकारी के पेशकार आनंद चंद तीन हजार की रिश्वत मांग रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

जिसके बाद आज विजिलेंस की टीम ने शिकायत के बाद खटीमा में पेशकार को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया और पेशकार को तीन हजार की नगद रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

आपको बता दें की कुछ दिन पूर्व रामनगर और हल्द्वानी मे भी एक-एक अधिकारी पर कार्यवाही हो चुकी है उसके बाद भी अधिकारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Ad_RCHMCT