हल्द्वानी- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिजली विभाग कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर के तिकोनिया चौराहे पर मौजूद बिजली विभाग कार्यालय में आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के द्वारा छापेमारी की गई दीपक रावत के अचानक आने से कार्यालय में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई बता दे दीपक रावत के द्वारा छापेमारी के दौरान पहले उपस्थित और बायोमेट्रिक चेक किया गया लेकिन चेकिंग के दौरान बायोमेट्रिक खराब मिला । लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी कमिश्नर को यह नहीं बता पाए कि बायोमेट्रिक कब से खराब है। इसके अलावा मैनुअल उपस्थिति में भी कई लोग नदारद मिले।

यह भी पढ़ें 👉  ​कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट

साथ ही दीपक रावत ने कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी सहित सभी एसडीएम को यह निर्देशित किया है कि जिन भी सरकारी विभागों से जनता का सीधा वास्ता है बिजली, पानी, सड़क और तहसील उन सभी दफ्तरों का समय-समय पर निरीक्षण होना चाहिए, जिससे जनता को सभी सुविधाएं समय से मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील


साथ ही 15 दिन के भीतर बिजली कनेक्शन दिए जाने का दावा करने वाले बिजली विभाग ने 15 दिन तो दूर कई-कई महीने से भी कनेक्शन पेंडिंग रखे हुए हैं। जिस पर कुमाऊं कमिश्नर ने अधिकारियों को अपनी कार्य संस्कृति पर सुधार लाने के निर्देश दिए।जिस पर कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को लताड़ लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

Ad_RCHMCT