हल्द्वानी:-(बिग ब्रेकिंग) नहर कवरिंग मे मिट्टी चोरी,जिलाधिकारी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी:-निर्माणाधीन नहर कवरिंग कार्य नगर निगम से नवाबी रोड शिव मंदिर तक कार्यदायी संस्था द्वारा मिटृटी चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सम्बन्धित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के दिये निर्देश।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

जिसके क्रम में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर पाया कि कार्यस्थल से मलवा से भरा हुआ टिप्पर ले जाये जा रहा था जिस पर अपर जिलाधिकारी ने मौके पर सम्बन्धित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश सहायक अभिन्यता सिंचाई को दिये। सहायक अभिन्यता द्वारा अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

अपर जिलाधिकारी ने मौके पर अधिशासी अभियंता द्वितीय सिंचाई खण्ड, हल्द्वानी को निर्देश दिये है भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए चौकीदार को नियुक्त करने के निर्देश दिये साथ ही उन्होंने अधिशासी अभिन्यता सिंचाई को समयबद्ध तरीके के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

इस अवसर पर सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

Ad_RCHMCT