हल्द्वानीः  एसएसपी नैनीताल की रिटायर्ड पुलिस कर्मियों से बैठक, लिए गए अहम फैसले

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा ने हल्द्वानी मीटिंग हॉल में उत्तराखंड पीपीएस (रिटायर्ड) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

 इस बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उठाया, जिन पर एसएसपी ने गंभीरता से विचार करते हुए उनके समाधान के लिए कई आवश्यक कदम उठाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से देवभूमि में शिवभक्तों का अभिनंदन; सीएम धामी ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, पुलिसकर्मियों व पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

बैठक में चर्चा किए गए कुछ प्रमुख बिंदु निम्नलिखित थे:

▪️ रिटायर्ड पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए नियमित रूप से गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।

▪️ रिटायर्ड पुलिस कर्मियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

▪️ किसी भी प्रकार की सहायता हेतु शासन और मुख्यालय स्तर पर समयबद्ध पत्राचार किया जाएगा।

▪️ एसएसपी नैनीताल ने यह भी आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए संवेदनशीलता से काम लिया जाएगा और हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

गोष्ठी में  दिनेश चंद्र तिवारी,  चंद्र सिंह बिष्ट (उपाध्यक्ष), श्रीधर बडोला (महासचिव), जी.पी. नैनवाल, आनंद सिंह धौनी,  नारायण दत्त जोशी,  रमेश चंद्र जोशी (वरिष्ठ सदस्य),  मंगल सिंह रावत (कोषाध्यक्ष) सहित एसोसिएशन के 25 अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT