हल्द्वानीः विवेचनाएं लंबित होने पर एसएसपी सख्त, लगाई कड़ी फटकार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कोतवाली हल्द्वानी के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए आगामी होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अपराधों पर कड़ी निगरानी रखने और पुलिस कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने का संदेश दिया।

एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचकों को कड़ी फटकार लगाई और आदेश दिया कि 2023 और 2024 की सभी लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पुलिस के किसी भी कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए और इस पर सख्त निगरानी रखी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

होली के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने एसओजी और एंटी नारकोटिक्स टीम को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की ताकीद की। उन्होंने रात्रि समय में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने और अपराध नियंत्रण में कोई ढिलाई न बरतने की चेतावनी दी।

एसएसपी ने आगामी पर्वों और वीकेंड के दौरान बढ़े वाहन यातायात पर सख्त निगरानी रखने के लिए यातायात पुलिस को आदेश दिए। उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीड और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की। इसके अलावा, पुलिस को स्कूलों और कॉलेजों में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

उन्होंने ऑपरेशन मुक्ति के तहत बच्चों की अवैध तस्करी और भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की पहचान कर उनके अभिभावकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को बच्चों की बरामदगी में तेजी लाने के लिए आदेश दिए।

एसएसपी ने सीएम हेल्पलाइन और 112 पर प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारियों को आदेश दिए। साथ ही, होली और रमजान के दौरान सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी भ्रामक खबर या साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

गोष्ठी में सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, सीओ नैनीताल प्रमोद शाह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन भगवत सिंह राणा, निरीक्षक एलआईयू जितेन्द्र कुमार उप्रेती और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT