हल्द्वानी-(ब्रेकिंग) यहां बुजुर्ग महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों के किनारे एक वृद्धा का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ियों में एक वृद्ध महिला का शव मिला था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत बनभूलपुरा थाने को दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

सूचना पर एसआई मनोज यादव मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतका महिला की शिनाख्त 75 वर्षीय कलावती पत्नी रामस्वरूप जवाहरनगर वार्ड नंबर 15 बनभूलपुरा के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना महिला के परिजनों को दी।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

मृतका बुजुर्ग महिला की आंख में चोट के निशान भी मिले है। एसआई मनोज यादव ने कहा महिला की हत्या हुई या किसी अन्य कारणों से मौत हुई है यह अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट पता चल पायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों द्वारा बताया जा रहा कि बुजुर्ग महिला बीते गुरूवार को बिना कुछ कहे घर से चली गई थी। आज उनका शव यहां रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों से बरामद हुआ है।

Ad_RCHMCT