हल्द्वानीः युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने घर के बाथरूम में गला रेतकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजन युवक को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जीआईसी ढेला में मनी कथाकार शेखर जोशी की 94वीं जयंती, 'दाज्यू' और 'कोसी का घटवार' के रचनाकार को किया गया याद

जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय सृजल जोशी निवासी हीरानगर ने घर के बाथरूम में गला रेत दिया। इस हादसे से मृतक के परिवार में मातम छा गया है। सृजल के पिता राहुल जोशी आरएसएस से जुड़े हैं, जिसके कारण बीजेपी और आरएसएस के कई नेता अस्पताल पहुंचकर परिवार से संपर्क किया।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

सूत्रों के मुताबिक, आत्महत्या से पहले सृजल ने इंटरनेट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने किसी बीमारी से पीड़ित होने का उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें 👉  'सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है': हल्द्वानी में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी; गौरव सेनानी मिलन में पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं का सम्मान

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की छानबीन जारी है।

Ad_RCHMCT