यहां 8 साल की बच्ची के इमली की गुठली बनी दुश्मन,मौत

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ ।यहां इमली खाना एक 8 साल की बच्ची को जान का दुश्मन बन गया है बच्ची के गले में इमली का गुठली फस गया जिससे उसे सांस लेने में तकलीफ हुई जहां उसकी मौत हो गई है वही बच्ची की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ थरकोट में एक आठ वर्षीय बच्ची की सांस नली में इमली की गुठली फंस गई। परिजन मासूम को जिला अस्पताल ले गए जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया।

थरकोट निवासी अंकिता गत दिवस शाम दुकान से इमली खरीद कर खा रही थी गलती से उसने इमली की गुठली भी निगल ली, जो उसके गले में फंस गई। इससे सांस लेने में दिक्कत होने लगी‌ और कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई परिजन आनन- फानन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने बच्ची की हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन मासूम को हल्द्वानी लेकर जा रहे थे जहां उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 29 जुलाई को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश


बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद से ही मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ad_RCHMCT